विधान परिषद चुनाव : 162 महिला प्रतिनिधियों ने डाले अपने मत

Tuesday, July 14, 2009


ठाकुरगंज - विधान परिषद चुनाव में ठाकुरगंज प्रखंड के 368 मतदाताओं में से 163 महिला मतदाता शामिल थी। जिसमें 162 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। डुमरिया पंचायत की मजीबुन निशा ने मतदान नहीं किया। मतदान स्थल से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह विधान परिषद के चुनाव में मतदान करने वाली पहले चार मतदाताओं में तीन महिला मतदाता थी। ज्ञात हो कि पहला मतदान नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद कृष्णा सिन्हा ने किया। वहीं दूसरा नगर पंचायत की वार्ड पार्षद सुशीला देवी ने किया। तीसरा मतदान प्रमुख नुरजहां बेगम तो चौथा उपप्रमुख सोगरा नाहीद ने। वहीं मतदान समाप्ति के चंद मिनट पहले पहुंची जिरनगच्छ पंचायत की मुखिया यासकीन बेगम ने मतदान किया। ज्ञात हो कि विधान परिषद के चुनाव में ठाकुरगंज में 368 मतदाताओं में 303 वार्ड पार्षद, 22 मुखिया, 31 पंचायत समिति सदस्य एवं 12 नगर पंचायत ठाकुरगंज के पार्षद है।

0 comments: